संदेश

दिसंबर, 2011 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
चित्र
                                           चौपाल में कलक्टर ने सुनी समस्याएं मोदरान जालोर ।कस्बे के ग्राम पंचायत पर गुरूवार रात को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर केवलकुमार गुप्ता ने चौपाल में ग्रामीणो से रूबरू होकर समस्याएं सुनी एवं उनके समाधान के लिए चौपाल में मौजूद संबंघित विभागों के अघिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जननी सुरक्षा योजना, सिटीजन चार्टर, नि:शुल्क दवा वितरण योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना जैसी जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।  इस दौरान भीनमाल के उपखंड अघिकारी मुकेशकुमार कायथवाल, विकास अघिकारी सज्जनसिंह, नायब तहसीलदार रामचरण वर्मा, पीडब्ल्यूडी के अघिशासी अभियंता एस.सी. बैरवा और एईएन सुदर्शन मेहरा समेत कई जने मौजूद थे।
ब़डे काम की चीज है मोबाइल मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। बाजार में आईफोन आने के बाद मीडिया में, वेबसाइटों पर और ब्लॉग्स पर इसकी खूब चर्चा हुई। आईफोन की कीमत काफी ज्यादा है इसलिए भारत में इसके उपभोक्ता कम हैं लेकिन आम मोबाइल फोन की बात करें तो शायद अहसास होगा कि फोन के बिना जिंदगी में अधूरापन सा है। आज के दौर में मोबाइल के बिना जिंदगी की कल्पना करने पर शायद हम असहज महसूस करने लगेंगे। इस बारे में बिग बॉस में भाग लेने वाले कलाकारों से बेहतर कौन बता सकता है। भले ही मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का हिस्सा हो लेकिन कई बार यह परेशानी का सबब बन जाता है। मसलन आप काम में व्यस्त हों और फोन बजने लगे। खैर इसका भी समाधान है कि आप मोबाइल को शांत अवस्था (साइलेंट) में कर लें। इसके अलावा कई सेवा प्रदाता ऎसी सुविधा भी उपलब्ध करा रहे हैं कि अगर फोन बंद हो तो भी आने वाली कॉल के बारे में पता चल जाएगा। फोन ऑन करते ही पता चल जाएगा कि इस दौरान कितनी कॉल्स आई। ये सभी छूटी हुई कॉल (मिस कॉ...

मोदरा समेत आस पास के क्षेत्र में फ्लोराइड का कहर

मोदरा। मोदरा समेत आस पास के क्षेत्र में फ्लोराइड का कहर लोेगो के शरीर मे जहर घोल रहा है। इधर ग्रामीण अघिक टीडीएस वाला पानी पीने को मजबूर है, उधर इन लोगों की सुनवाई करने वाला तक कोई नहीं। धानसा का रहने वाले ओटाराम मेघवाल को 15 दिन पहले अचानक जोड़ों मे दर्द और जकड़न की शिकायत हुई। उसने अस्पताल मे जांच करवाई तो डॉक्टर ने फ्लोराइड वाले पानी को इसका जिम्मेदार बताया। अब ओटाराम पूरी तरह से बैसाखियो के सहारे पर आ पहुंचा है। ये कहानी यहां रहने वाले कई लोगो की हैं। ये लोग प्रशासन के गुहार लगा कर हार चुके हैं और अब अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह है समस्या मोदरा क्षेत्र के धानसा और सेरणा सहित अन्य इलाको मे टीडीएस की समस्या काफी लंबे समय से बनी हुई है। सामान्य तौर पर स्वच्छ पानी का टीडीएस दो सौ से लेकर पांच सौ तक होना चाहिए। लेकिन इस क्षेत्र में आम तौर पर टीडीएस 16 सौ से 18 सौ तक पाया जाता है। वहीं पानी फिल्टर उपकरण की एक कंपनी के प्रतिनिघि की ओर से गांव मे की गई जांच मे सेरणा सहित अन्य गांव मे ये टीडीएस चार हजार के आस-पास पहुंच गया। फिल्टर मशीन ने दिया जवाब क्षेत्र म...

जालोर से फरार हुए 14 कैदियों में से पांच सिरोही जेल के, जिलेभर में पुलिस गश्त तेज

चित्र
सिरोही जालोर जेल से बुधवार देर रात फरार हुए 14 कैदियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र विश्नोई ने जालोर से लगती सीमा को सील कराते हुए सिरोही जिले भर में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया।इस दौरान नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई।जिले से बाहर जाने वाले रास्तों पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया। आबूरोड में भी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच की गई एवं ट्रेनों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। फरार पांच कैदी सिरोही जेल के जालोर जेल से फरार 14 कैदियों में 5 कैदी सिरोही जेल के हैं, जिन्हें जेल भवन के मरम्मत कार्य के कारण 20 नवंबर को सिरोही से जालोर जेल में शिफ्ट किया गया था। सिरोही जेल से कुल 79 कैदियों को अलग-अलग जेल में शिफ्ट किया गया था। इनमें से जालोर कारागार में 20, सोजत में 20, सांचौर में 20 तथा पाली के कारागार में 15 कैदियों को भेजा गया था। इनके अलावा 4 महिलाओं को जोधपुर कारागार में स्थानांतरित किया गया। इनके साथ ही सिरोही जेलर हिदायत अली को पाली जेलर के सेवानिवृत्त होने से पाली का कार्यभार सौंपा गया है। ये 20 कैदी सिरोही से जालोर जेल शिफ्ट हुए थे मरम्मत ...

मुख्य सूचना आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश

चित्र
मुख्य सूचना आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश बीकानेर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सूचना नहीं देने के आरोप में कोर्ट ने मुख्य सूचना आयुक्त टी. श्रीनिवासन व आईपीएस अधिकारी सहित आठ अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को जांच के आदेश दिए हैं। न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण मामलात देवेंद्र जोशी ने सवरेदय बस्ती निवासी गोवर्धन सिंह की ओर से दायर इस्तगासे पर यह निर्देश भी दिए कि अधिकारियों के खिलाफ अपराध पाए जाने पर नियमित प्रकरण दर्ज करें और जांच व नतीजे से न्यायालय को अवगत कराएं। इस्तगासे में टी. श्रीनिवासन के अलावा पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त एम.डी.कोरानी, तत्कालीन एसपी राघवेंद्र सुहासा, डॉ. हबीब खां गौराण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सतीश चंद्र जांगिड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) ओमप्रकाश जांगिड़ सहित पुलिस व राजस्थान सूचना आयोग के अन्य अधिकारी और कर्मचारियों पर आरोप लगाए गए हैं। मामले के अनुसार पुलिस ने वर्ष 2010 में सवरेदय बस्ती निवासी गोवर्धन सिंह के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोली थी। पुलिस ने उसके घर से सामान व गाड़ी जब्त कर ली और मकान पर ताला जड़ दिया था। यह मामला विधानसभा में...

बागरा की लाडली राजस्थान में अव्वल

चित्र
बागरा। जालोर जिले के बागरा गांव की मीरा घांची ने फेयर एण्ड लवली फाउण्डेशन की ओर से आयोजित स्कॉलरशिप क्विज प्रतियोगिता में राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन मुम्बई के एक होटल द अम्बेड़कर में हुआ। जिसमें राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र के कुल 121 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगियों में से चार का चयन किया गया। जिसमें राजस्थान से बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मीरा भी शामिल थीं। इसी तरह गत 29 नवम्बर को फाउण्डेशन की ओर से भारत भर से चुने गए 25 प्रतिभागियों के लिए स्कॉलरशिप अवार्ड आयोजित किया गया। इसके लिए अघिकतम इनाम राशि एक लाख रूपए रखी गई थी। मीरा ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 80 हजार रूपए की इनामी राशि प्राप्त की, जबकि दूसरे स्थान पर पुणे की मधुरा वागमारे रही तथा तीसरा स्थान गुजरात की हर्षिता पटेल ने हासिल किया। गौरतलब है कि मीरा को मार्च 2011 में 12वीं कला वर्ग में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने के लिए इंदिरा प्रिर्यदर्शिनी अवार्ड से भी नवाजा गया था। आईएएस बनने की चाहत मेधावी व होनहार छात्रा मीरा कुमारी वर्तमान मे सिरोही के स्नातकोत्तर महाविधालय मे...

सलाखें काट 14 कैदी फरार

चित्र
जालोर। जिला मुख्यालय की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेल की सलाखें काटकर बुधवार रात 14 विचाराधीन कैदी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी करवाई। जिस पर एक कैदी को शहर के गौड़ीजी क्षेत्र स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया, अन्य 13 कैदी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। जिला कारागार में बुधवार रात कैदियों ने फिल्मी अंदाज में भजन सन्ध्या रखी। हार्मोनियम व भजन संध्या के शोर में एक सोची-समझी साजिश के तहत बैरक के ऊपरी हिस्से में लगी सलाखो को काटा गया। देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच एक-एक कर कुल 14 कैदी जेल से भाग निकले। जेल के एक प्रहरी के शोर मचाने पर बैरक के अन्य कैदी बैरक में ही रूक गए। कैदियो के भागने की सूचना तत्काल जिला पुलिस को दी गई। इस पर पूरे शहर में नाकाबंदी कराई। बाद में एक कैदी भीमाराम पुत्र मोड़ाराम माली निवासी गौड़ीजी क्षेत्र जालोर को उसके घर से गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया। भागने वालो में कई कुख्यात फरार होने वालों में कई कुख्यात अपराधी भी शामिल हैं। इनमें अफीम के साथ पकड़ा गया प्रतापगढ़ जिले का कमलसिंह भी शामिल है। इसक...

दो रुपए की सूचना पर 25 रुपए के डाक टिकट मांगे

चित्र
विशेष प्रतिनिधि. जयपुरत्न गुर्जर आंदोलन से जुड़ी सूचना का शुल्क तो मात्र 2 रुपए है, लेकिन रजिस्टर्ड डाक के नाम पर अलवर पुलिस की ओर से 25 रुपए के डाक टिकट मांग रही है। इसी तरह 6 रुपए की सूचना के लिए 30 रुपए के डाक टिकट मांगे जा रहे हैं। धौलपुर पुलिस ने तो सूचना देने से ही यह कहते हुए इनकार कर दिया है कि आवेदक चाहे तो संबंधित थानों व कार्यालयों में अवलोकन करके वांछित सूचनाएं प्राप्त कर सकता है, जबकि राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कई जिलों की सूचनाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। राजस्थान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य हिम्मतसिंह गुर्जर ने गृह विभाग से गुर्जर आंदोलन के संबंध में सूचना के अधिकार के तहत दर्ज मुकदमों के संबंध में सूचनाएं मांगी थीं। इनमें पिछले तीन आंदोलनों के दौरान दर्ज हुए मुकदमों की संख्या, जांच और ताजा स्थिति की जानकारी चाही गई थी। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कोटा, झालावाड़, बारां, भरतपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, जोधपुर, बाड़मेर, सिरोही, जैसलमेर जिलों की पुलिस ने तो सूचना उपलब्ध करवा दी।

दो मकानों में चोरी, मकान मालिक को भी लूटा

चित्र
मोदरान. चोरी के बाद खुली पड़ी आलमारी। मोदरान कस्बे में हुई वारदात, बिंदोली में शामिल होने गए थे परिवार के सदस्य, वारदात के दौरान ही घर पहुंचा मकान मालिक तो उससे भी छीनी सोने की चेन मोदरान कस्बे के जैनों के मोहल्ले में चोरों ने शनिवार शाम को दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिकों के बिंदोली में शरीक होने का फायदा उठाते हुए चोरों ने लाखों रुपयों का माल पार कर लिया। साथ ही जब मकान मालिक घर पहुंचा तो चोरों ने उसे भी छूरा दिखाकर उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली। रमेशकुमार पुत्र चंपालाल ने बताया की शनिवार शाम को घर के सभी सदस्य बिंदोली में शरीक थे। शादी समारोह की रस्म के मुताबिक शनिवार रात करीब 9 बजे दूल्हे की बिंदोली निकाली जा रही थी। मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने रमेशकुमार के घर से 380 ग्राम सोने के आभूषण, और घर से 5 किलो चांदी चुरा ले गए। इसी प्रकार जुगराज पुत्र गणेशमल जैन के मकान से 264 ग्राम सोने के आभूषण सवा किलो चांदी व 7 हजार रुपए नकद उड़ा लिए। यूं दिया वारदात को अंजाम घटनाक्रम के अनुसार जैन समाज के एक परिवार में 4 तारीख को शादी थी, जिसके उपलक्ष्य में ...

झोपड़े में आग लगने से नकदी व सामान जला

बाकरारोड। निकटवर्ती रेवत में शनिवार रात एक रहवासी झोपड़े में आग लगने से दो लाख रूपए सहित करीब चार लाख का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार रेवत गांव के तड़वा रोड पर एक रहवासी झोपडे में शनिवार रात अचानक लग गई। आग की लपटे देखकर आस-पास के बेरे पर रहने वाले ग्रामीण दौड़कर आए। लोगों ने बेरे से पानी की पाइप लाइन जोड़कर आग पर काबू पाया। तब तक उसमें रखे दो लाख रूपए नगद, सोने व चांदी के गहने समेत अन्य घरेलू सामान राख हो गया।आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। झोपड़ा मालिक सुजाराम पुत्र चेलाराम घांची ने बताया कि अगले माह उसके पुत्र व पुत्री की शादी है। इसलिए दो लाख रूपए व गहने सहित अन्य सामान लाकर रखा था।

दुकानें ही नहीं, सपने भी खाक

दुकानेंं ही नहीं, सपने भी खाक मुंबई के व्यावसायिक कॉम्पलेक्स में लगी आग से जालोर के व्यापारी प्रभावित जालोर जिले के भीनमाल, रानीवाड़ा, बागोड़ा, सांचौर, जालोर और आहोर उपखंड के रहने वाले हैं व्यापारी भीनमाल/सांचौर(जालोर) दक्षिण मुंबई के मनीष मार्केट, सारा सहारा शॉपिंग कॉम्पलेक्स और मेहता मार्केट में 26 नवंबर तड़के लगी आग के कारण जालोर जिले के प्रवासियों का भी खासा नुकसान हुआ है। इन जगहों पर सर्वाधिक दुकानें जालोर जिले के लोगों की थी। जो आग की भेंट चढ़ गई। कई सालों पहले वहां जा बसे इन लोगों ने यहां अपनी दुकानें खोल रखी थी। जिनमें अधिकांश मोबाइल शॉप और कपड़े के शो रूम थे। दुकानों में आग लग जाने के कारण इन लोगों को भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार इन मार्केट में पूरे जिले की करीब पांच सौ दुकानें हैं। जिनको आग से नुकसान हुआ है। इसके अलावा जिले के करीब पांच हजार परिवार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से यहां रोजगार से जुड़े थे। ये सभी जिले में भीनमाल, रानीवाड़ा, बागोड़ा, सांचौर, जालोर और आहोर उपखंड के रहने वाले हैं। हालाकि घटना रात के समय होने के कारण इसमें जान का कोई नुकसान नहीं हुआ,...

आहोर के निकट जोगणी खेड़ा गांव में पानी की समस्या से गहराया रोष

चित्र
बीस दिन से नहीं आया पानी महिलाओं ने किया प्रदर्शन . आहोर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजीतपुरा के जोगणी खेड़ा गांव में स्थित जीएलआर में पिछले बीस दिन से पानी की एक बूंद भी नहीं आने से ग्रामीण महिलाओं को परेशान होना पड़ रहा है। एक मटका पानी के लिए भी महिलाओं को कई कोसों दूर जाना पड़ता है। समस्या से परेशान महिलाओं ने शनिवार को जलदाय विभाग के विरुद्ध नारेबाजी कर रोष जताया। गांव की महिलाओं एवं ग्रामीणों ने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा पेयजल सप्लाई को लेकर ग्राम पंचायत अजीतपुरा से पाइप द्वारा जोगणी खेड़ा गांव में स्थित जीएलआर में पेयजल सप्लाई की जाती है। पिछले करीब बीस दिन से जोगणी खेड़ा गांव स्थित जीएलआर में पानी की एक बूंद भी नहीं आने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानी आ रही है। साथ ही महिलाओं ने बताया कि पेयजल आपूर्ति समय पर नहीं होने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान पूर्व उप सरपंच हेमाराम चौधरी, तेजाराम, हीराराम, रूपा राम, जोइताराम, जेठाराम, गणेशाराम, गमनी देवी सहित कई महिलाओं ने जलदाय विभाग के कार्मिकों के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन कर र...

रोडवेज बस के ब्रेक फेल

चित्र
रोडवेज बस के ब्रेक फेल हादसा टला जालोर/ रामसीन जालोर से सांचौर के लिए रवाना हुई एक रोडवेज बस के ब्रेक शनिवार को रामसीन के निकट अचानक फेल हो गए। जिसके कारण यह बस सड़क से उतर कर झाडिय़ों में जा गिरी। इस दौरान बस में करीब डेढ़ दर्जन यात्री थे। हालाकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते होते टल गया, लेकिन अगर जरा सभी चूक हुई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। खास बात तो यह है कि जालोर से रवाना होते समय ही इस बस में खराबी थी और यात्रियों ने इसे धक्का देकर रवाना किया। जानकारी के अनुसार शनिवार को जालोर से सांचौर के लिए जालोर डिपो की एक रोडवेज बस रवाना हुई। जब यह बस रामसीन पहुंचने वाली थी तो थाने से थोड़ी दूरी पर ही बस का ब्रेक फेल हो गया। साथ ही स्टेयरिंग भी जाम हो गया। इस दौरान सामने से एक ट्रक आ रहा था। ब्रेक फेल होने तथा स्टेयरिंग जाम होने और इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक से दुर्घटना हो सकती थी, लेकिन चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया। ब्रेक फेल होने की जानकारी मिलने पर बस परिचालक बाल किशन ने यात्रियों को अपनी सीट पर बैठे रहने की बात कही। जिसके बाद चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया। इस बीच बस...

सरकारी नुमाइन्दो को लताड़

ग्राम सेवकों को नोटिस जालोर

जनता की सेवा में

चित्र
सांसद मिले रेल मंत्री से जालोर! जालोर-सिरोही के लोकप्रिय युवा सांसद श्री देवजी भाई पटेल ने दोनों जिलो में रेलगाडिय़ों की समस्याओं को लेकर रेल राज्य मंत्री दिनेश त्रिवेदी से दिल्ली में मुलाकात की। सांसद पटेल ने बताया कि रेल मंत्री से जिले की रेल समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंनें जोधपुर से बैंगलोर, चेन्नई, हुबली, कोयम्बटूर के लिए नई चार टे्रने शुरू करने, जोधपुर से अहमदाबाद मीटर ग्रेज पर चलने वाली एक्सप्रेस टे्रन को ब्रॉडगेज बनने करने के बाद बंद कर दिया गया था, उस ट्रेन को पुन: शुरू करवाने का निवेदन किया। इसी तरह दादर एक्सप्रेस को नियमित सातो दिन चलाने का भी निवेदन किया गया है। पटेल ने बताया कि आरक्षण सुविधा को ओर सुगम बनाने के लिए सांचोर मुख्यालय पर आरक्षण केंद्र खुलवाने एवं पिण्ड़वाड़ा व स्वरूपगंज नेशनल हॉईवे पर अंडर या ऑवर ब्रिज बनाने का भी निवेदन किया। रेली मंत्री त्रिवेदी ने उनके निवेदन पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर पूरा करने का आश्वासन दिया है।