सरकारी नुमाइन्दो को लताड़
ग्राम सेवकों को नोटिस
जालोर << विकास अधिकारी चंचल वर्मा ने पंचायत समिति जालोर क्षेत्र की ग्राम पंचायत भागली सिंधलान, रेवत, बाकरारोड, मडगांव, नून एवं सांथू का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजीव गांधी सेवा केंद्रों के निर्माण कार्यों में शिथिलता पूर्वक कार्य करने वाले ग्राम सेवक भागली सिंधलान लूण सिंह, ग्राम सेवक रेवत नियामत खां, ग्राम सेवक बाकरारोड लालाराम एवं ग्रामसेवक नून सुजानसिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान राबाउप्रावि सरत एवं नून में अनुपस्थित अध्यापक, अध्यापिकाओं के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही के लिए ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, पंचायत समिति जालोर को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरत का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नियुक्त दोनों चिकित्सा अधिकारी एवं एक जीएनएम अनुपस्थित पाए जाने पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी जालोर को नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें