सर्दी से पढ़ाई चौपट !

भीनमाल। जिला प्रशासन ने सर्दी को देखते हुए प्राइमरी स्कूलों में भले ही 15 जनवरी तक छुट्टी की हो, लेकिन सर्दी के चलते मीडिल स्कूलों में भी पढ़ाई नहीं हो रही है। दरअसल, सर्दी से बचने के लिए शिक्षक दो-तीन कक्षाओं को धूप में एक ही जगह बिठाकर सर्दी से बचने का जतन कर रहे हैं। चौंकान्ने वाली बात तो यह हैं कि शिक्षक भी बच्चों के साथ आपस में गपशप कर समय व्यतीत कर रहे हैं। हालांकि प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को सर्दी से बचाव के लिए धूप में बैठाना की अनुमति दी है, लेकिन साथ ही बच्चों को नहीं पढ़ाने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बावजूद यह चेतावनी शिक्षकों पर कोई असर नहीं रही है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई खासी प्रभावित हो रही हैं। ऎसी स्थिति में तृतीय जांच परीक्षा विद्यार्थियों के सिर पर है। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि परीक्षा परिणाम पर इसका क्या असर पड़ेगा। अभिभावकों का कहना है कि अगर विद्यार्थियों को स्कूल में बैठाकर ही खानापूर्ति करनी हो तो स्कूलों की छुट्टी कर देनी चाहिए। तीन कक्षाएं एक साथ राजकीय कचहरी रोड उच्च प्राथमिक व सदर बाजार उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक दो-तीन कक्षाओं को एक साथ बैठाते हैं। सभी विद्यार्थियों को एक साथ बिठाने से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पाती है। धूप में बैठाने से विद्यार्थियों को होमवर्क करने में खासी परेशानी होती है। इसके अलावा मिट्टी में बैठने से भी स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट