सर्द हवा से छूटी धूजणी मारवाड़ में सर्दी का कहर जालोर। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने लोगों की दिनचर्या को भी चेंज कर दिया है। रविवार को शीत लहर के साथ धुंध का असर बढ़ने से दिन में भी कई लोग रजाइयों का मोह नहीं छोड़ पाए। सर्दी की वजह से लोग दिनभर ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। कई लोगों ने अलाव तापकर सर्दी से बचाव का जतन किया। सूरज धुंध की ओट में छिपा रहा। भीनमाल. शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में शीतलहर से जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा हैं। रविवार सुबह शीतलहर व कोहरा गिरने से धूंध छाई रहीं। कडाके की सर्दी से लोगों को कंपकपी छूट गई। सर्दी से पूरे दिन गर्म नाश्तें व चाय की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ती रही। ठंड के चलते इन दिनों बाजार में भी सन्नाटा पसर रहा हैं। शाम होते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं। रानीवाड़ा. उपखण्ड क्षेत्र में शीतलहर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वहीं रविवार सुबह को कोहरा का असर रहा। ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिनभर लोग ऊनी वस्त्र पहने नजर आए। वहीं चाय की होटलों एवं गर्म नाश्तों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। आहोर. कस्बे समेत क्षेत्रभर में पिछले कई दिनों ...
इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट
सर्दी से पढ़ाई चौपट ! भीनमाल। जिला प्रशासन ने सर्दी को देखते हुए प्राइमरी स्कूलों में भले ही 15 जनवरी तक छुट्टी की हो, लेकिन सर्दी के चलते मीडिल स्कूलों में भी पढ़ाई नहीं हो रही है। दरअसल, सर्दी से बचने के लिए शिक्षक दो-तीन कक्षाओं को धूप में एक ही जगह बिठाकर सर्दी से बचने का जतन कर रहे हैं। चौंकान्ने वाली बात तो यह हैं कि शिक्षक भी बच्चों के साथ आपस में गपशप कर समय व्यतीत कर रहे हैं। हालांकि प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को सर्दी से बचाव के लिए धूप में बैठाना की अनुमति दी है, लेकिन साथ ही बच्चों को नहीं पढ़ाने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बावजूद यह चेतावनी शिक्षकों पर कोई असर नहीं रही है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई खासी प्रभावित हो रही हैं। ऎसी स्थिति में तृतीय जांच परीक्षा विद्यार्थियों के सिर पर है। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि परीक्षा परिणाम पर इसका क्या असर पड़ेगा। अभिभावकों का कहना है कि अगर विद्यार्थियों को स्कूल में बैठाकर ही खानापूर्ति करनी हो तो स्कूलों की छुट्टी कर देनी चाहिए। तीन कक्षाएं एक साथ राजकीय कचहरी रोड उच्च प्राथमिक व सद...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें