बागरा की लाडली राजस्थान में अव्वल




बागरा। जालोर जिले के बागरा गांव की मीरा घांची ने फेयर एण्ड लवली फाउण्डेशन की ओर से आयोजित स्कॉलरशिप क्विज प्रतियोगिता में राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का आयोजन मुम्बई के एक होटल द अम्बेड़कर में हुआ। जिसमें राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र के कुल 121 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगियों में से चार का चयन किया गया। जिसमें राजस्थान से बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मीरा भी शामिल थीं। इसी तरह गत 29 नवम्बर को फाउण्डेशन की ओर से भारत भर से चुने गए 25 प्रतिभागियों के लिए स्कॉलरशिप अवार्ड आयोजित किया गया। इसके लिए अघिकतम इनाम राशि एक लाख रूपए रखी गई थी। मीरा ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 80 हजार रूपए की इनामी राशि प्राप्त की, जबकि दूसरे स्थान पर पुणे की मधुरा वागमारे रही तथा तीसरा स्थान गुजरात की हर्षिता पटेल ने हासिल किया। गौरतलब है कि मीरा को मार्च 2011 में 12वीं कला वर्ग में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने के लिए इंदिरा प्रिर्यदर्शिनी अवार्ड से भी नवाजा गया था।

आईएएस बनने की चाहत
मेधावी व होनहार छात्रा मीरा कुमारी वर्तमान मे सिरोही के स्नातकोत्तर महाविधालय मे अध्यनरत है। वो रोजाना सात से आठ घंटे तक नियमित अध्ययन करती है।

मीरा ने बताया कि वो आईएएस बन कर जिले व गांव का नाम रोशन करना चाहती है। उसने बताया कि पिता का साया उठने के बाद उसकी मां ने उसे पढ़ा लिखाकर इस काबिल बनाया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट