जनता की सेवा में
सांसद मिले रेल मंत्री से
जालोर!
जालोर-सिरोही के लोकप्रिय युवा सांसद श्री देवजी भाई पटेल ने दोनों जिलो में रेलगाडिय़ों की समस्याओं को लेकर रेल राज्य मंत्री दिनेश त्रिवेदी से दिल्ली में मुलाकात की। सांसद पटेल ने बताया कि रेल मंत्री से जिले की रेल समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंनें जोधपुर से बैंगलोर, चेन्नई, हुबली, कोयम्बटूर के लिए नई चार टे्रने शुरू करने, जोधपुर से अहमदाबाद मीटर ग्रेज पर चलने वाली एक्सप्रेस टे्रन को ब्रॉडगेज बनने करने के बाद बंद कर दिया गया था, उस ट्रेन को पुन: शुरू करवाने का निवेदन किया। इसी तरह दादर एक्सप्रेस को नियमित सातो दिन चलाने का भी निवेदन किया गया है। पटेल ने बताया कि आरक्षण सुविधा को ओर सुगम बनाने के लिए सांचोर मुख्यालय पर आरक्षण केंद्र खुलवाने एवं पिण्ड़वाड़ा व स्वरूपगंज नेशनल हॉईवे पर अंडर या ऑवर ब्रिज बनाने का भी निवेदन किया। रेली मंत्री त्रिवेदी ने उनके निवेदन पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर पूरा करने का आश्वासन दिया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें