दो रुपए की सूचना पर 25 रुपए के डाक टिकट मांगे




विशेष प्रतिनिधि. जयपुरत्न गुर्जर आंदोलन से जुड़ी सूचना का शुल्क तो मात्र 2 रुपए है, लेकिन रजिस्टर्ड डाक के नाम पर अलवर पुलिस की ओर से 25 रुपए के डाक टिकट मांग रही है। इसी तरह 6 रुपए की सूचना के लिए 30 रुपए के डाक टिकट मांगे जा रहे हैं। धौलपुर पुलिस ने तो सूचना देने से ही यह कहते हुए इनकार कर दिया है कि आवेदक चाहे तो संबंधित थानों व कार्यालयों में अवलोकन करके वांछित सूचनाएं प्राप्त कर सकता है, जबकि राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कई जिलों की सूचनाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। राजस्थान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य हिम्मतसिंह गुर्जर ने गृह विभाग से गुर्जर आंदोलन के संबंध में सूचना के अधिकार के तहत दर्ज मुकदमों के संबंध में सूचनाएं मांगी थीं। इनमें पिछले तीन आंदोलनों के दौरान दर्ज हुए मुकदमों की संख्या, जांच और ताजा स्थिति की जानकारी चाही गई थी। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कोटा, झालावाड़, बारां, भरतपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, जोधपुर, बाड़मेर, सिरोही, जैसलमेर जिलों की पुलिस ने तो सूचना उपलब्ध करवा दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट