रोडवेज बस के ब्रेक फेल
रोडवेज बस के ब्रेक फेल
हादसा टला
जालोर/ रामसीन
जालोर से सांचौर के लिए रवाना हुई एक रोडवेज बस के ब्रेक शनिवार को रामसीन के निकट अचानक फेल हो गए। जिसके कारण यह बस सड़क से उतर कर झाडिय़ों में जा गिरी। इस दौरान बस में करीब डेढ़ दर्जन यात्री थे। हालाकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते होते टल गया, लेकिन अगर जरा सभी चूक हुई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
खास बात तो यह है कि जालोर से रवाना होते समय ही इस बस में खराबी थी और यात्रियों ने इसे धक्का देकर रवाना किया। जानकारी के अनुसार शनिवार को जालोर से सांचौर के लिए जालोर डिपो की एक रोडवेज बस रवाना हुई। जब यह बस रामसीन पहुंचने वाली थी तो थाने से थोड़ी दूरी पर ही बस का ब्रेक फेल हो गया। साथ ही स्टेयरिंग भी जाम हो गया। इस दौरान सामने से एक ट्रक आ रहा था। ब्रेक फेल होने तथा स्टेयरिंग जाम होने और इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक से दुर्घटना हो सकती थी, लेकिन चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया। ब्रेक फेल होने की जानकारी मिलने पर बस परिचालक बाल किशन ने यात्रियों को अपनी सीट पर बैठे रहने की बात कही।
जिसके बाद चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया। इस बीच बस सड़क से उतर कर झाडिय़ों में फंस गई। घटना के बाद एक बार तो यात्रियों में भी अफरा तफरी मच गई। सांचौर के लिए रवाना हुई इस रोडवेज बस में रवानगी के समय से ही खराबी थी। इसके बावजूद इसकी मरम्मत में लापरवाही बरती गई। इस बस को जालोर में ही तीन चार स्थानों पर यात्रियों ने धक्का मार कर स्टार्ट किया। बस चालक ने सूझबूझ से बस को झाडिय़ों में डाल दिया और हादसा टल गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें