झोपड़े में आग लगने से नकदी व सामान जला

बाकरारोड। निकटवर्ती रेवत में शनिवार रात एक रहवासी झोपड़े में आग लगने से दो लाख रूपए सहित करीब चार लाख का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार रेवत गांव के तड़वा रोड पर एक रहवासी झोपडे में शनिवार रात अचानक लग गई। आग की लपटे देखकर आस-पास के बेरे पर रहने वाले ग्रामीण दौड़कर आए।

लोगों ने बेरे से पानी की पाइप लाइन जोड़कर आग पर काबू पाया। तब तक उसमें रखे दो लाख रूपए नगद, सोने व चांदी के गहने समेत अन्य घरेलू सामान राख हो गया।आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। झोपड़ा मालिक सुजाराम पुत्र चेलाराम घांची ने बताया कि अगले माह उसके पुत्र व पुत्री की शादी है। इसलिए दो लाख रूपए व गहने सहित अन्य सामान लाकर रखा था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट