चौपाल में कलक्टर ने सुनी समस्याएं


मोदरान जालोर ।कस्बे के ग्राम पंचायत पर गुरूवार रात को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर केवलकुमार गुप्ता ने चौपाल में ग्रामीणो से रूबरू होकर समस्याएं सुनी एवं उनके समाधान के लिए चौपाल में मौजूद संबंघित विभागों के अघिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जननी सुरक्षा योजना, सिटीजन चार्टर, नि:शुल्क दवा वितरण योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना जैसी जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
 इस दौरान भीनमाल के उपखंड अघिकारी मुकेशकुमार कायथवाल, विकास अघिकारी सज्जनसिंह, नायब तहसीलदार रामचरण वर्मा, पीडब्ल्यूडी के अघिशासी अभियंता एस.सी. बैरवा और एईएन सुदर्शन मेहरा समेत कई जने मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट